Ticker

6/recent/ticker-posts

Blog मे page क्या होता हैं। Blog मे पेज बनाना क्यो ज़रूरी होता हैं?

 Friends जब हम एक Blog Create करते हैं। तब हमें बहुत सी problem को फेस करना पड़ता है। उनमें से एक problem पेज और पोस्ट को लेकर भी होती है। हम कंफ्यूज हो जाते हैं। कि हमें Article किसमें लिखना है। हम आर्टिकल पेज में लिखें या पोस्ट में लिखें। तो आज हम इस आर्टिकल में इसी के बारे में बात करेंगे। कि हमें किसमें आर्टिकल लिखना चाहिए। और इस आर्टिकल में हम page के बारे में डिटेल में जानेंगे कि पेज क्या होता है और हम इसे अपने ब्लॉग में किस तरह use कर सकते हैं। और page और post में क्या अंतर है हम यह भी जानेंगे।

Blog मे page क्या होता हैं ?


जब हम पहली बार Blog बनाते हैं। हमें दो ऑप्शन बहुत ज्यादा कंफ्यूज कर देते हैं। एक page और दुसरा पोस्ट। वैसे तो ज्यादातर लोगों को post के बारे मे पता होता हैं। कि post क्या होता हैं। लेकिन हमें पेज के बारे मे बिल्कुल भी पता नहीं होता है। कि पेज क्या है। अगर हम पेज की बात करें तो यह पोस्ट की तरह ही दिखता है। जब हम पेज या पोस्ट को ओपन करते हैं। तो दोनों का इंटरफेस एक सा होता है। जिसकी वजह से हम समझ नहीं पाते कि हमें क्या करना है। मतलब हमें आर्टिकल किस में लिखना है अगर आर्टिकल पोस्ट में लिखना है तो हम पेज का क्या करेंगे पेज का क्या यूज है।

पेज जो कि बिल्कुल पोस्ट की तरह दिखता है। लेकिन इसका यूज पोस्ट से बिल्कुल अलग है। पेज में हम जो भी आर्टिकल लिखते हैं वह बिल्कुल fixed होता है मतलब कि इसे कभी भी हम चेंज नहीं करते हैं। यह जो पेज होता है इसमें Blogger और Blog से related जानकारी होती है। Blogger पेज के जरिए बताता है कि हम उनसे कैसे contact कर सकते हैं। और वह blog मे किस टॉपिक से related आर्टिकल्स लिखते हैं। और पेज के जरिए Blog के terms & conditions और Privacy policy के बारे में बताते हैं।


ब्लॉगर ज्यादा से ज्यादा 6-7 पेज ही बनाते हैं। जो कि नि. लि। हैं-

  • ‌Home
  • Contact Us
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy policy
  • Terms and conditions 

Blog मे page क्यो ज़रूरी हैं।

Friends Blogging के लिए लोगो का मैन मोटिव पैसे कमाना ही होता हैं। बहुत कम लोग ही होते हैं जो अपने शौक के लिए Blogging करते हैं। जब हम ब्लॉगिंग करते हैं तो अपने ब्लॉग में 30-40 पोस्ट लिखने के बाद मतलब कि हमारे ब्लॉक में traffic अच्छा आने लगता है तो हम गूगल ऐडसेंस के लिए Apply करते हैं। तो हमें गूगल ऐडसेंस का approval तभी मिलता है। जब हमारा blog properly बनाया गया हो। मतलब की ब्लॉग में अच्छी तरह दर्शाया गया हो। कि blog किस टॉपिक मे है। और blog मे terms & conditions और Privacy policy और भी चीज़े जैसे - About Us, Contact Us, disclaimer जैसे पेज होने चाहिए। इससे हमारा blog एक दम professional blog लगाने लगता हैं। और इससे हमें आसानी से Google Adsense का approval मिल जाता हैं।


Friends पूरा आर्टिकल पढ़ने के बाद आप समझ ही गए होंगे। कि blog मे पेज क्या होता हैं। और Blog मे पेज बनाना क्यों ज़रूरी होता हैं। और यदि आपका कोई सवाल हो तो आप हमसे comments मे पूछ सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments